फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल ने किया तीन साल पुराना गन्ना भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
इकबालपुर चीनी मिल ने इकबालपुर सहकारी समिति से जुड़े किसानों को तीन साल पुराना 14 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है। चीनी मिल पर ये बकाया वर्ष 2017 में खरीदे गए गन्ने का चला आ रहा था। वहीं, मिल पर अब भी दो वर्षों का करीब 128 करोड़ रुपये बकाया है।
विज्ञापन

इकबालपुर चीनी मिल पर क्षेत्र के किसानों का वर्ष 2017-18 और 2018-19 का करीब 142 करोड़ रुपये बकाया चल रहा था। हालांकि, इसके बाद खरीदे गए गन्ने का मिल प्रबंधन भुगतान करता रहा। पुराना बकाया भुगतान नहीं मिलने से किसानों को कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा था। कोर्ट के आदेश पर समिति ने चीनी मिल का समिति के साथ संयुक्त खाता खुलवाया था। साथ ही चीनी मिल प्रबंधन को निर्देश दिए थे कि चीनी ब्रिकी के बाद जो भी धन आएगा, उससे किसानों का भुगतान करना है। इसके तहत बृहस्पतिवार को चीनी मिल ने इकबालपुर सहकारी गन्ना विकास समिति को किसानों का 14 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया। समिति के सचिव कुलदीप तोमर ने बताया कि भुगतान जल्द ही किसानों के खातों में ट्रांसफर करवा दिया जाएगा। अभी चीनी मिल पर किसानों का करीब 128 करोड़ रुपये का भुगतान बकाया चल रहा है। इसमें वर्ष 2017-18 का करीब 26 करोड़ और वर्ष 2018-19 का 102 करोड़ रुपये का भुगतान शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें