फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: प्रेमिका से दुष्कर्म के बाद की शादी, बाद में अपनाने से किया इन्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी ने पहले प्रेमिका को होटल में ले जाकर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। प्रेमिका के दबाव बनाने पर प्रेमी ने उसके साथ शादी कर ली। उसे पत्नी का दर्जा नहीं दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने प्रेमी समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन




पथरी थाना क्षेत्र निवासी युवती ने एसीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 2022 में वह लंढौरा स्थित एक कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। उसके साथ जिला सहारनपुर के एक कस्बा का निवासी अनुज भी पढ़ाई कर रहा था। युवती के अनुसार, अनुज उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर रुड़की के होटल में लेकर गया और नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

इस दौरान उसने उसका अश्लील वीडियो बना लिया और उसे ब्लैकमेल करते हुए उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। प्रेमी ने उससे शादी करने का भी वादा किया। प्रेमिका के पुलिस को शिकायत करने की बात कहने पर 15 अक्तूबर 2022 को अनुज ने उसके साथ मंदिर में शादी कर ली और 25 जनवरी 2023 को शादी का रजिस्ट्रेशन भी कराया। इसके बाद वह लक्सर में उसकी रिश्तेदारी में काफी समय तक रहा। बाद में वह उसे छोड़कर रुड़की में अपने मामा के घर चला गया।
विज्ञापन




आरोप है कि जब उसने अनुज से संपर्क किया तो अनुज और उसके मामा ने उसे लक्सर तहसील में बुलाकर पैसे लेने और रिश्ता खत्म करने की बात कही। उनकी बातें नहीं मानने पर आरोपियों ने उसे जान से मरवा देने की धमकी भी दी। उसने इसकी शिकायत पुलिस को की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर उसने न्यायालय की शरण ली। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपी अनुज के अलावा जयकरण और चमन के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें