फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: साथियों के साथ रेलवे लाइन पर रील बना रहे नाबालिग को खंभे से लगा करंट, अस्पताल में मौत

Wed, 30 Apr 2025 04:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

15 वर्षीय लड़का साथियों के साथ गांव के पास से गुजर रही रेलवे लाइन के खंभे के पास खड़ा होकर रील बनाने लगा। इसी दौरान उसका हाथ खंभे से छू गया।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवबंद रेलवे लाइन पर रील बनाते समय एक नाबालिग का हाथ बिजली के खंभे से छू गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन हायर सेंटर में उपचार दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


झबरेड़ा क्षेत्र में नई रेलवे लाइन का निर्माण हाल में ही हुआ है। कुछ काम अब भी चल रहा है। सोमवार को कोटवाल आलमपुर निवासी 15 वर्षीय लड़का साथियों के साथ गांव के पास से गुजर रही रेलवे लाइन के खंभे के पास खड़ा होकर रील बनाने लगा। इसी दौरान उसका हाथ खंभे से छू गया। जोर का झटका लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

नाबालिग के साथियों ने घटना की सूचना उसके परिजनों को दी। परिजनों ने घायल को रुड़की अस्पताल में भर्ती करवाया था लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। मंगलवार को घायल ने उपचार दौरान उसने हायर सेंटर में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


Roorkee News: बदमाशों ने फैक्टरी कर्मचारी से मोबाइल और नकदी छीनी
विज्ञापन


मंगलवार को मृतक का शव कोटवाल आलमपुर पहुंचा तो गांव में माहौल गमगीन हो गया। पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह ने बताया कि इस तरह की कोई सूचना नहीं मिली है। मामले की जानकारी जुटाई जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें