फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरलॉकिंग के चलते कई ट्रेंने चार दिन तक रद्द

विज्ञापन
लक्सर में रेलवे लाइन पर इंटरलॉकिंग का काम करते कर्मचारी। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
मुरादाबाद मंडल के हरिद्वार-लक्सर रेलवे लाइन दोहरीकरण का काम पूरा होने के बाद अब इस लाइन को मुरादाबाद-सहारनपुर मेन लाइन से जोड़ने का काम शुरू होगा। इस इंटरलॉकिंग काम के चलते चार दिन तक ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन किए गए हैं। ऐसे में अगले चार दिन यात्री ट्रेनों का रूट देखकर घर से निकलें।
विज्ञापन

मुरादाबाद मंडल के वाणिज्य प्रबंधक सुधीर कुमार ने बताया कि हरिद्वार-लक्सर रेलवे लाइन के दोहरीकरण का काम पूरा हो गया है। इस डबल लाइन को लक्सर में ही मुख्य मार्ग में जोड़ना है। इस इंटरलॉकिंग काम के चलते 24 से 29 अक्तूबर को ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इनमें देहरादून से दिल्ली जाने वाली मसूरी स्पेशल, दिल्ली से देहरादून आने वाली मसूरी स्पेशल, अमृतसर से देहरादून जाने वाली लाहौरी स्पेशल, देहरादून से अमृतसर जाने वाली लाहौरी स्पेशल, देहरादून-नई दिल्ली जनशताब्दी स्पेशल, नई दिल्ली-देहरादून जनशताब्दी, श्री माता वैष्णो देवी जम्मू तवी, कटरा योग नगरी न्यू ऋषिकेश जाने वाली हेमकुंड स्पेशल, हेमकुंड से श्री माता वैष्णो देवी कटरा जाने वाली हेमकुंड स्पेशल, वाराणसी जम्मूतवी स्पेशल, जम्मू तवी वाराणसी स्पेशल, देहरादून काठगोदाम एक्सप्रेस, हरिद्वार-बीकानेर स्पेशल, बीकानेर-हरिद्वार स्पेशल, हरिद्वार-जबलपुर स्पेशल, जबलपुर-हरिद्वार स्पेशल, उज्जैनी-देहरादून स्पेशल, देहरादून-उज्जैन स्पेशल, इंदौर-देहरादून स्पेशल, देहरादून-इंदौर स्पेशल, देहरादून-सहारनपुर स्पेशल और सहारनपुर-देहरादून पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं।
ये ट्रेनें आंशिक रहेंगी रद्द
आंशिक रद्द रहने वाली ट्रेनें अहमदाबाद-योग नगरी ऋषिकेश स्पेशल, उदयपुर-योग नगरी ऋषिकेश स्पेशल ट्रेनों को दिल्ली में ही रद्द किया जाएगा। नई दिल्ली-देहरादून जनशताब्दी सहारनपुर तक आएगी। अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी भी सहारनपुर तक आएगी। मुजफ्फरपुर-देहरादून स्पेशल ट्रेन 26 अक्तूबर को नजीबाबाद तक आएगी। गोरखपुर से देहरादून आने वाली स्पेशल ट्रेन 28 अक्तूबर को नजीबाबाद तक आएगी। प्रयागराज-योग नगरी ऋषिकेश स्पेशल ट्रेन भी 27 व 29 अक्तूबर को नजीबाबाद तक आएगी। सूबेदार गंज से देहरादून जाने वाली स्पेशल ट्रेन 27 व 29 अक्तूबर को नजीबाबाद तक आएगी। देहरादून से काठगोदाम जाने वाली काठगोदाम स्पेशल ट्रेन 26 व 28 अक्तूबर को नजीबाबाद से ही रवाना होगी। लोकमान्य तिलक हरिद्वार स्पेशल ट्रेन निजामुद्दीन तक आएगी। बांद्रा टर्मिनल से हरिद्वार आने वाली स्पेशल ट्रेन भी निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन तक आएगी। वलसाड से हरिद्वार आने वाली स्पेशल ट्रेन भी निजामुद्दीन तक आएगी। हावड़ा से देहरादून आने वाली दून स्पेशल ट्रेन लखनऊ तक आएगी। पटना से जम्मूतवी जाने वाली स्पेशल ट्रेन मुरादाबाद तक आएगी। तिनसुकिया अमृतसर, पाटलिपुत्र चंडीगढ़ स्पेशल, कोलकाता अमृतसर, कोलकाता नंगलडैम, गाजीपुर सिटी से माता वैष्णो देवी कटरा जाने वाली स्पेशल ट्रेन, गोरखपुर चंडीगढ़ एक्सप्रेस, वाराणसी श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल ट्रेन मुरादाबाद तक आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें