फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइनीज डोर से बाइक सवार घायल, लगे 40 टांके

Fri, 05 Feb 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में प्रतिबंध के बावजूद बिक रहा चाइनीज मांझे से एक बाइक सवार व्यापारी का चेहरा बुरी तरह से कट गया। उसके चेहरे पर करीब 40 टांके लगाने पड़े। व्यापारी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शहर में प्रतिबंध के बावजूद दुकानों पर चाइनीज डोर बिक रही है। पुरानी तहसील क्षेत्र निवासी व्यापारी योगेश सिंघल बाइक से नहर पुल की तरफ आए थे। अचानक पतंग की डोर चेहरे पर खिंचती चली गई। कई जगह से कटने पर चेहरा बुरी तरह लहूलुहान हो गया। लड़खड़ाकर नीचे गिरने पर आस पास के लोगों ने उन्हें उठाया और नजदीक के अस्पताल पहुंचाया। चेहरे पर करीब 40 टांके लगाए गए। सीओ रुड़की कुलदीप असवाल ने बताया कि इस बारे में दुकानदारों को लगातार हिदायत दी जा रही है, जल्द ही छापेमारी की जाएगी। चाइनीज डोर बेचते पाए जाने पर दुकानदार को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें