फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टावर की बैट्रियां चुराने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे

Fri, 05 Feb 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल टावरों से बैट्रियां चुराने वाला गिरोह आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। कलियर पुलिस ने एक कबाड़ी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 10 बैट्रियां व दो कुंतल सिक्का व एक कार समेत गलाने के औजार बरामद हुए। एसएसपी ने गंगनहर कोतवाली में मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन

देहात में काफी समय से मोबाइल टावरों से बैट्रियां चोरी हो रही थी। खुलासों के लिए एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने एसपी देहात प्रमेन्द्र डोबाल व सीओ रुड़की कुलदीप असवाल के निर्देशन में पुलिस टीम बनाई थी। एसओ कलियर महेश जोशी की अगुवाई में इस टीम ने मुखबिर की सूचना पर नूर अली निवासी मानूबास व शब्बीर निवासी खेड़ा अफगान नकुड़ सहारनपुर को एक कार सहित मेहवड़ पुल से गिरफ्तार कर लिया। चोरी के औजार बरामद होने पर पूछताछ में आरोपियों ने मोबाइल टावर से बैट्री चोरी और कबाड़ी को बेचने की बात कुबूल की। इस पर पुलिस ने इमलीरोड सत्ती मोहल्ला निवासी कबाड़ी आबिद को भी गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर बैट्री से निकाल कर गलाया गया दो कुंतल सिक्का लेड और 10 बैट्रियां, गैस चूल्हा, सिलेंडर आदि बरामद हुआ।
एसपी देहात प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि आरोपियों ने कलियर, भगवानपुर क्षेत्र में कई टावरों से बैट्रियां चुराई थी। खुलासा करने वाली टीम में एसओ कलियर महेश जोशी, धनौरी चौकी प्रभारी रंजीत सिंह तोमर, कांस्टेबल विपेन्द्र, अरविंद, शूरवीर, मनविंद्र सिंह शामिल रहे। एसएसपी ने पुलिस टीम को ढाई हजार इनाम देने की घोषणा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें