फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: युवक ने बेटी लेकर गंगनहर में कूदने का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद एक युवक अपनी मासूम बेटी को साथ लेकर कांवड़ पटरी के पास गंगनहर घाट पर पहुंच गया और नहर में छलांग लगाने का प्रयास करने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए उसे रोक लिया और काफी देर तक समझाकर शांत कराया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

किसी बात को लेकर मंगलवार शाम पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद युवक अपनी बेटी को साथ लेकर गंगनहर घाट पर पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक नहर में कूदने की बात कर रहा था। इसे देखकर आसपास मौजूद लोगों ने उसे ऐसा कदम उठाने से रोक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक और उसकी पत्नी और बच्ची को अपने साथ कोतवाली ले आई। यहां दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले को समझने का प्रयास किया गया। इस दौरान पत्नी ने अपने पति के साथ जाने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें