फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान निर्माता के रास्ते बनाएं देश को खुशहाल

Fri, 14 Apr 2017 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर के 126वें जन्मदिन पर जगह-जगह आयोजित कार्यक्रमों में सामाजिक एवं शिक्षण संस्थाओं के साथ ही राजनीतिक दलों ने डा. अबेडकर को पुष्प अर्पित किए। साथ ही संविधान निर्माता के रास्ते चलकर देश को खुशहाल बनाने का आह्वान किया गया।

डा. भीमराव अंबेडकर समाज कल्याण समिति की ओर से नगर निगम स्थित डा. अंबेडकर की प्रतिमा पर पूर्व सांसद हरपाल साथी, पूर्व विधायक चंद्रशेखर, राजपाल सिंह आदि ने पुष्प अर्पित कर ध्वजारोहण किया। बाद में हुई गोष्ठी में विधायक सुरेश राठौर, सचिव विनोद कुमार जयंत, विधायक प्रदीप बत्रा, विधायक फुरकान अहमद, विधायक देशराज कर्णवाल ने संविधान निर्माता के पद् चिह्नों पर चलकर देश को समृद्ध एवं खुशहाल बनाने का आह्वान किया। इस दौरान 45 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इसके बाद बाबा साहेब के जीवन दर्शन से जुड़ी झांकियाें की शोभायात्रा निकाली गई।  कार्यक्रम में सुरेंद्र सिंह, भोपाल सिंह, बिजेंद्र पाल सिंह, जगपाल सिंह एवं शिव प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


डा. बीआर अंबेडकर जन कल्याण समिति की ओर से प्रीत विहार स्थित अंबेडकर भवन में उन्हें याद किया गया। इस मौके पर विधायक प्रदीप बत्रा, विधायक देशराज कर्णवाल, विधायक सुरेश राठौर, विधायक ममता राकेश, को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सोमप्रकाश सिंह,बाबूराम टपरानिया, योगराज सिंह, एसपी आर्य, श्रीमती आदेश, ऋषिराज भारती, धर्म सिंह, चंद्रपाल आदि मौजूद रहे।  शांतरशाह में ग्राम प्रधान रविंद्र सैनी, अखिल भारत अनुसूचित जाति परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डा. विजय सिंह जयंत, सुशील पंगोवाल ने पुष्प अर्पित कर विचार रखे। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज युवा मोर्चा के कार्यक्रम में जिला संयोजक मनोज पिवाहल ने शिक्षित एवं संगठित होकर संघर्ष का आह्वान किया। इस मौके पर विपिन कुमार, अमित चौहान, मोनू पिवाल, सोहन सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण ब्यूरो की ओर से रुड़की तहसील स्थित कार्यालय में मनाई गई डा. अंबेडकर जयंती में प्रदेश प्रभारी नवीन जैन आदि मौजूद रहे।


मरीजों को बांटे फल, जरूरतमंदों को कपड़े किए दान
 डा. अंबेडकर जयंती पर डा. बीआर अंबेडकर ग्रामीण शिक्षा एवं विकास समिति की ओर से गणेश विहार में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष केपी सिंह ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। उन्होंने कहा कि गरीब समाज का पढ़ लिखकर काबिल बनने और देश सेवा में योगदान देना ही बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि होगा। इसके बाद अध्यक्ष केपी सिंह, कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार, दिनेश सहगल एवं अखिलेख कुमार ने स्कूली बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों को कपड़े और कंबल आदि दान किए। भाजयुमो की ओर से सिविल अस्पताल में मरीजों को फलों का वितरण किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सागर गोयल, अजय प्रताप, शिवम अग्रवाल, विकासपाल एवं कपिल कश्यप आदि मौजूद रहे।  


अंबेडकर का संघर्ष प्रेरण स्रोत
डा. अंबेडकर की जयंती पर पिरान कलियर में भाजपा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्यामवीर सैनी ने कहा कि डा. अंबेडकर का संघर्ष युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस मौके पर डा. तेज सिंह सैनी, अनिल सैनी, अरुण सैनी, नवाब प्रधान आदि ने भी विचार रखे। महानगर रुड़की कांग्रेस कैंप कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में श्रवण गोस्वामी, प्रमोद भटनागर, हाजी सलीम खान, मोहम्म्द असलम, संदीप रोहेला एवं चौधरी हेमेंद्र आदि ने विचार रखे। पूर्व विधायक सुरेशचंद जैन के आवास पर हुए कार्यक्रम में डा. अंबेउकर विभिन्न विधाओं का स्वामी बताया गया। इस मौके संजीव त्यागी, विक्रम मेहता, नवीन शर्मा, सुधीर जैन एवं सुधीर शांडिल्य आदि मौजूद रहे। विश्व हिंदू परिषद की ओर से आयोजित सामाजिक एवं समरसता विचार गोष्ठी में भारत गगन अग्रवाल, विवेकानंद महाराज, शिव प्रसाद त्यागी, विकास शर्मा, रजनीश चौधरी आदि ने हिस्सा लिया।   
विज्ञापन


स्कूल- कालेजों में भी याद किए गए भारत रत्न
बीएसएम इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रबंधक मनोहर लाल शर्मा, प्रधानाचार्र्र्यअरुण कुमार सिंह, अविनाश कुमार, डा. अनिल शर्मा एवं चंद्रपाल आदि मौजूद रहे। आईआईटी रुड़की में डा. बीआर अंबेडकर प्रगतिशील विचार मंच की ओर से आयोजित कार्यक्रम में निदेशक प्रो. एके चतुर्वेदी ने डा. अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर डीन प्रशासन प्रो. रमा भार्गव, संयोजक मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे। इस दौरान केंद्रीय पुस्तकालय में डा. सी जयकुमार की ओर से पुरस्तक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर सोमपाल सिंह, शुकल चंद, रामनिवास सोनी, निशा, उमेश कुमार, रामनरेश इंदोरिया एवं अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिझौली में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह, गुलवीर सिंह, सलीम अहमद, राजेंद्र यादव, डा. कमलकांत आदि ने विचार रखे। भगवानपुर क्षेत्र के बीडी इंटर कालेज में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संजय गर्ग, संजय पाल आदि ने डा. अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। वहीं दूसरी ओर भाजपाइयों ने भाजपा कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर विरेंद्र सैनी, भूरा, विनित, विक्की शर्मा, मनोज, अनिल चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें