फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख की ठगी के आरोपी को महाराष्ट्र पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। सामान के बिलों में गड़बड़ी कर महाराष्ट्र के कारोबारी से एक लाख की ठगी के मामले में फरार चल रहे दुकानदार को महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दुकानदार से कोतवाली में घंटों पूछताछ की। इसके बाद उसे अपने साथ महाराष्ट्र ले गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, करीब एक साल पूर्व महाराष्ट्र के अमरावती जिला निवासी एक कारोबारी ने रुड़की के लालकुर्ती निवासी दुकानदार के खिलाफ धोखाधड़ी मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि दुकानदार ने कारोबारी के बिलों में गड़बड़ी कर धोखाधड़ी की थी। कारोबारी ने गड़बड़ी करने के बारे में जानकारी ली तो दुकानदार ने इनकार कर दिया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद भी दुकानदार अमरावती कोर्ट में पेश नहीं हुआ था। शुक्रवार को अमरावती जिले की पुलिस सिविल लाइंस कोतवाली पहुंची और स्थानीय पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर दुकानदार की दुकान पर छापा मारा और उसे गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। यहां उसके पक्ष में कुछ दुकानदार भी पहुंचे और महाराष्ट्र पुलिस से छोड़ने की बात कही, लेकिन पुलिस ने इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस दुकानदार को लेकर महाराष्ट्र रवाना हो गई। कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि महाराष्ट्र पुलिस धोखाधड़ी के मामले में रुड़की आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें