फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली दवाएं बनाने वाली फैक्टरी से मशीनें जब्त

विज्ञापन
कैलाशपुर में नकली दवाई बनाने वाली फैक्ट्री से मशीनों को कब्जे में लेती पुलिस। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
भगवानपुर पुलिस ने सहारनपुर में नकली दवा बनाने के मामले में फैक्टरी के अंदर पहुंचकर दवाएं बनाने और पैकिंग करने वाली सभी मशीनों को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस जल्द ही भगवानपुर स्थित फैक्टरी से भी मशीनों को जब्त कर सकती है।
विज्ञापन

एसटीएफ देहरादून ने पांच जून को भगवानपुर के रायपुर के पास बंद पड़ी इनोवा ड्रग एंड फार्मा कंपनी, लक्सर के ग्राम पीपली के पास और सहारनपुर के कैलाशपुर में नकली दवा बनाने वाली फैक्टरियां पकड़ी थी। एसटीएफ ने तीनों स्थानों से बड़ी मात्रा में नकली दवाएं बरामद की थीं। साथ ही नितिन प्रजापति निवासी ग्राम मोहनपुरा, रुड़की, राशिद खान निवासी मोहल्ला कस्बा, थाना धामपुर जिला बिजनौर व हाल निवासी गुलाबनगर, रुड़की, रोहिताश सैनी निवासी ग्राम रोहनाखास, मुजफ्फरनगर, संचित निवासी पूर्वावली गणेशपुर, रुड़की और संजीत निवासी ग्राम सिकरोढा, भगवानपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तीनों जगहों पर फैक्टरी को सील कर सामान कब्जे में ले लिया गया था। अब इस मामले में पुलिस ने सहारनपुर के कैलाशपुर पहुंचकर फैक्टरी से दवाएं बनाने और पैकिंग करने वाली मशीनों को कब्जे में लिया है। प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि मशीनों को कब्जे में लेकर भगवानपुर थाने में रखवा दिया गया है। जल्द अन्य स्थानों से मशीनों को जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें