फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में लगेगा लिक्विड ऑक्सीन प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके तहत सिविल अस्पताल में अब लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट भी लगाया जा रहा है। प्लांट के लिए मशीन आ गई है। दावा है कि जल्द ही प्लांट को शुरू करा दिया जाएगा। ये प्लांट अस्पताल में पहले से बनाए जा रहे ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा। ऐसे में अब निकट भविष्य में अस्पताल में ऑक्सीजन के लिए बाहरी विकल्पों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
विज्ञापन

इस साल मार्च में शुरू हुई कोरोना की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन को लेकर जबरदस्त मारामारी हुई थी। कई कोरोना संक्रमितों ने समय से ऑक्सीजन नहीं मिलने के कारण अपनी जान गंवा दी थी। शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के चलते पांच लोगों ने एक साथ दम तोड़ दिया था। इन घटनाओं से सबक लेते हुए सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाने का काम शुरू कर दिया गया था। बहुत जल्द यह प्लांट बनकर शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, अब तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों की कड़ी में अस्पताल में लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है। सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट के लिए मशीन आ गई है। इस मशीन को ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट के पास ही स्थापित किया जाएगा। यह ऑक्सीजन प्लांट तीन हजार लीटर की क्षमता का है। इस प्लांट को ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट के विकल्प के रूप में रखा जाएगा ताकि यदि कभी प्लांट में तकनीकी खामी आती है तो इस प्लांट से ऑक्सीजन दी जा सके। ऐसे में अब यहां भविष्य में ऑक्सीजन की कमी नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें