फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा मजदूरों से ही होगी तालाबों की खुदाई: जेएम

विज्ञापन
लंढौरा में ग्रामीणों की शिकायत पर मनरेगा के तहत तालाबों का निरीक्षण करते ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व ख? - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और खानपुर विधायक ने नगला इमरती, जौरासी जबरदस्तपुर में मनरेगा के तहत हो रहे तालाबों के सौंदर्यीकरण का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होेंने तालाबों की खोदाई जेसीबी से न करके मनरेगा मजदूरों से कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ग्रामीणों की शिकायतों पर बुधवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंशुल सिंह और खानपुर विधायक उमेश शर्मा जौरासी जबरदस्तपुर व नगला इमरती गांव में पहुंचे। निरीक्षण में तालाबों की खोदाई जेसीबी मशीन से होती हुई मिली। इस पर जेएम ने खंड विकास अधिकारी को नियमानुसार कार्य कराने एवं मनरेगा के तहत ग्रामीणों को काम देने के निर्देश दिए।
उन्होंने चेताया कि तालाबों के सौंदर्यीकरण के कार्य में किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने ठेकेदारों को चेतावनी दी कि अब जेसीबी से खोदाई कराई गई तो कार्रवाई की जाएगी। तालाबों की खुदाई सिर्फ मनरेगा मजदूरों से ही कराई जाए। इस दौरान खंड विकास अधिकारी आलोक गार्गेय, सुभाष सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें