फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिन बताए पत्नी के दस्तावेज पर ले लिया लाखों का लोन

विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवक ने पति के दस्तावेज चोरी कर धोखे से लोन ले लिया। पत्नी को पता चला तो उसने विरोध किया। इस पर पति ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। महिला ने पुलिस से दस्तावेज वापस दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती की शादी करीब तीन साल पूर्व शहर निवासी एक युवक से हुई थी। शादी के बाद पति ने पत्नी के पढ़ाई समेत अन्य दस्तावेज भी मंगा लिए। इस बीच पत्नी को बताया कि एक विभाग में नौकरी निकली है, वह उसका फार्म भरना चाहता है। इस पर पत्नी ने दस्तावेज दे दिए। साथ ही बिना पढ़े कुछ कागजों पर हस्ताक्षर कर दिए। आरोप है कि इस बीच पति ने लाखों रुपये का लोन ले लिया। पत्नी को कुछ दिन बाद पता चला तो उसने विरोध किया। आरोप है कि ससुराल वालों ने लोन चुकाने के लिए मायके से दहेज लाने की बात कही। विरोध करने पर पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता तभी से मायके में रह रही है। सोमवार को महिला ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से अपने दस्तावेज वापस दिलाने की गुहार लगाई। एसएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि महिला के पति को बुलाकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें