श्रीलंका में आयोजित इंटरनेशनल जूडो-कराटे प्रतियोगिता में चार देशों के खिलाड़ियों को हराकर गोल्ड जीतने वाली तिलकपुरी गांव की निर्वेश सैनी अपनी तैयारी के साथ-साथ क्षेत्रीय बच्चों को कराटे सिखा रही हैं। बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनीं इस बेटी पर क्षेत्र के लोगों को गर्व है।
सुल्तानपुर क्षेत्र के छोटे से गांव तिलकपुरी निवासी किसान की बेटी निर्वेश सैनी ने वर्ष 2018 में श्रीलंका में आयोजित इंटरनेशनल जूडो-कराटे प्रतियोगिता में नेपाल, श्रीलंका, दुबई समेत चार देशों के खिलाड़ियों को धूल चटाकर गोल्ड मेडल हासिल किया था। निर्वेश बताती हैं कि उनकी इस उपलब्धि में माता-पिता, भाई-बहन के साथ उनके कोच रिहान, विश्वनाथ राजपूत और करुणानिधि पांडे का बड़ा योगदान रहा है। निवेश का कहना है कि वे खुद की प्रैक्टिस के साथ बच्चों को भी सिखा रही हैं।