फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जियारत को आई चार साल की मासूम का अपहरण

विज्ञापन
कलियर में सीसी टीवी कैमरे में कैद हुई बच्ची को ले जाती हुई महिला। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
दरगाह साबिर पाक में जियारत करने आई गाजियाबाद निवासी एक महिला की चार साल की नातिन का अज्ञात महिला ने अपहरण कर लिया। महिला बच्ची को ले जाते हुए सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस महिला और बच्ची की गहनता से तलाश कर रही है।
विज्ञापन

गाजियाबाद के विजयनगर डूंडाहेड़ा निवासी पुष्पा देवी अपने छोटे बेटे चिंटू और चार साल की नातिन रिया के साथ करीब दो माह पूर्व कलियर दरगाह में जियारत करने आई थी। वह साबरी लंगर खाने के पास बिस्तर लगाकर रह रही थी। उनके पास एक महिला भी आकर रहने लगी। सोमवार दोपहर पुष्पा शौच करने गई थी। उसका बेटा और नातिन बिस्तर पर ही थे। इस दौरान महिला ने पुष्पा के बेटे को लंगरखाने में खाना लेने के लिए भेज दिया। इसके बाद वह बच्ची को वहां से लेकर गायब हो गई। पुष्पा वापस आई तो उसने बेटे से जानकारी ली लेकिन वह कुछ नहीं बता पाया। महिला ने नातिन की आसपास तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दोनों की तलाश की लेकिन पता नहीं चला। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो महिला बच्ची को ले जाते हुए दिखाई दी। एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि तहरीर के आधार अपहरण का केस दर्ज कर लिया गया है। बच्ची और महिला की तलाश के लिए पुलिस की टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें