फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरियों के नजदीक केमिकलयुक्त पानी छोड़े जाने की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
इंडस्ट्रियल एरिया चौक के किनारे केमिकल युक्त पानी छोड़े जाने के मामले का मंगलवार को एसडीएम ने संज्ञान लिया। उन्होंने राजस्व और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों विभागों के अधिकारियों को पानी छोड़ने वाली फैक्ट्रियों के खिलाफ जांच रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही राजस्व विभाग को जिस जगह पर पानी छोड़ा जा रहा है, उस भूमि की राजस्व अभिलेखों में दर्ज स्थिति के बाबत रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में लगभग दर्जनभर फैक्टरियों की ओर से केमिकल युक्त पानी रात के समय में चोरी छिपे रायपुर चौक के पास खाली पड़ी भूमि में डाला जा रहा है। पिछले दिनों सतीश कुमार, रामपाल सिंह, जुबेर अली, साजिद अली, नौशाद अली, आदेश कुमार ने बताया था कि फैक्टरियों की ओर से चोरी छिपे केमिकलयुक्त पानी डाला जा रहा है। इससे चौक के समीप का हिस्सा तालाब में तब्दील हो गया। इसी तालाब के किनारे से होकर दूसरी फैक्टरियों का भी रास्ता है। यहां से गुजरते समय लोगों को दुर्गंध का सामना करना पड़ता है। कई बार वाहन कीचड़ में ही धंस जाते हैं। स्थानीय और प्रदूषण विभाग के अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की जा चुकी है लेकिन इस ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यही नहीं ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही कार्रवाई नहीं की गई तो तहसील परिसर में प्रदर्शन किया जाएगा। इस समस्या को 29 मई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। इसके बाद मंगलवार को एसडीएम वैभव गुप्ता ने राजस्व और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि प्रदूषण बोर्ड के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे इस बात की जांच करें कि किस फैक्टरी ओर से पानी छोड़ा जा रहा है। साथ ही जहां पानी जमा है। वह भूमि सरकारी है या किसी की प्राइवेट है। इस बाबत भी रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जल निकासी का भी समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें