फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: किसानों ने गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि देने से किया इन्कार

Mon, 27 Jul 2026 05:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर एक्सप्रेस वे के लिए दूसरे विकल्प तलाशने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी



लक्सर। प्रस्तावित गंगा एक्सप्रेस-वे परियोजना के लिए क्षेत्र के कई किसानों ने अपनी भूमि देने से इन्कार कर दिया है। किसानों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित कर एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि देने में असमर्थता जताते हुए एक्सप्रेस वे के लिए दूसरे विकल्प तलाशे जाने की मांग की है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि, प्रयागराज से मेरठ तक बन रहे गंगा एक्सप्रेस-वे का विस्तार करते हुए हरिद्वार को इससे जोड़ने की परियोजना प्रस्तावित है। इस पर कार्य चल रहा है। एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए लक्सर तहसील के भी 12 गांवों में भूमि अधिग्रहण किया जाना है। सोमवार को क्षेत्र के कई किसान तहसील पहुंचकर एसडीएम से मिले और और जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों ने बताया कि, वह सभी कृषि कार्य से जुड़े हैं। कृषि ही उनकी आजीविका का साधन है। उनकी कृषि भूमि उपजाऊ है और वर्तमान में भी भूमि पर गन्ना, धान व गेहूं की फसलें उगाई जा रहीं हैं। किसानों ने कहा कि उनकी भूमि उनके व आने वाली पीढ़ियों के लिए भी आजीविका का साधन है। लिहाजा वह अपनी भूमि को एक्सप्रेस-वे परियोजना के लिए नहीं देना चाहते हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से गंगा किनारे से एक्सप्रेस-वे निकालने की मांग की। एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने किसानों की मांग को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है। ज्ञापन देने वालों में भानु सैनी, महेंद्र सिंह, मुकेश कुमार, मांगेराम, प्रमोद, सुशील, सोमपाल, बबलू, रविंद्र, विशाल, सुरेश, नरेंद्र, योगेश, यशपाल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें