फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर, नकदी चोरी

विज्ञापन
सुल्तानपुर के फतवा गांव में हुई चोरी के बाद बिखरा सामान। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
चोरों ने बंद पड़े मकान में घुसकर लाखों की कीमत के जेवर और हजारों की नकदी चोरी कर ली। मकान स्वामी की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

कलियर थाना क्षेत्र के गांव मेहवड़ कलां निवासी दिलशाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि परिवार के लोग रिश्तेदारी में गए हुए हैं। वह मकान का ताला लगाकर काम पर जाता है। शनिवार को भी वह मकान पर ताला लगाकर रोजाना की तरह काम पर चला गया। शाम के समय वह घर आया तो देखा कि सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है। अलमारी का ताला टूटा हुआ है। अलमारी से लाखों की कीमत के सोने-चांदी के गहने और 35 हजार की नकदी गायब थी। उसने मकान की जांच की तो पता चला कि चोरों ने छत के रास्ते मकान के अंदर प्रवेश किया था। पीड़ित ने आशंका जताई कि किसी परिचित ने ही चोरी की घटना को अंजाम दिया है। एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें