लक्सर रेलवे स्टेशन पर ब्लॉक के चलते जयनगर से अमृतसर जाने वाली जयनगर एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफार्म ?
- फोटो : ROORKEE
अंबाला मंडल के सहारनपुर रेलवे स्टेशन के पास मेन लाइन पर मरम्मत के काम के कारण जयनगर से अमृतसर जाने वाली जयनगर एक्सप्रेस लक्सर रेलवे स्टेशन पर डेढ़ घंटे खड़ी रही।
बुधवार को अंबाला मंडल के सहारनपुर सेक्शन में मेन लाइन पर मरम्मत के काम के कारण तीन घंटे का ब्लॉक था। इसके कारण कई ट्रेनों को जहां-तहां रोकना पड़ा। इसी के चलते जयनगर से अमृतसर जाने वाली जयनगर एक्सप्रेस को डेढ़ घंटे तक लक्सर रेलवे स्टेशन पर रोका गया। ट्रेन अपने निर्धारित समय से 5 घंटे की देरी से लक्सर रेलवे स्टेशन नंबर पांच पर दोपहर में एक बजकर 15 मिनट पर पहुंची थी। गर्मी अधिक होने के कारण यात्री परेशान हो गए। स्टेशन अधीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि मेंटेनेंस का काम चल रहा था। इस कारण जयनगर एक्सप्रेस को रोकना पड़ा। दोपहर में 2 बजकर 35 मिनट पर लाइन साफ होते ही ट्रेन को रवाना कर दिया गया।