फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौचंदी जुमरोत पर दोनों पुलों पर लगा जाम

विज्ञापन
कलियर में जुमेरात को लेकर पुल पर लगा जाम। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
नौचंदी जुमेरात के मौके पर गंगनहर के दोनों पुलों पर बड़े वाहनों के कारण जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगने से घंटों जायरीन भी फंसे रहे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाकर यातायात सुचारु करवाया।
विज्ञापन

पिरान कलियर में दोनों पुलों पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। पुरानी गंगनहर का पुल कई वर्ष पहले क्षतिग्रस्त हो गया था। ऐसे में पुल पर बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई थी। उसके बगल में नया पुल बनाया गया था, जिससे बड़े वाहन निकल रहे थे। नए पुल के सामने नई गंगनहर पर स्टील गार्डर का नया पुल बन रहा है। लिहाजा पुरानी गंगनहर के नए पुल पर भी बड़े वाहनों की आवाजाही बंद है, लेकिन इसके बाद भी क्षतिग्रस्त पुल से बड़े वाहन निकल रहे हैं। इससे आए दिन दोनो पुलों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। बृहस्पतिवार को नौचंदी जुमेरात पर दोनों गंगनहर के पुलों के बीच बड़े वाहन आमने-सामने आ गए। इसके बाद पीपल चौक से लेकर रहमतपुर रोड तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम लगने के कारण स्थानीय लोग और जायरीन घंटों फंसे रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घंटों मशक्कत के बाद जाम में फंसे वाहनों को निकालकर यातायात सुचारु कराया। एसओ धर्मेंद्र राठी ने बताया कि पुलों पर पुलिस तैनात की जाएगी ताकि भारी वाहनों के आवागमन पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें