फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: मलखान हत्याकांड...मोबाइल चलाने से रोका तो बेटे ने पिता को मारी गोली

Tue, 27 May 2025 12:19 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

मलखान उर्फ मलखा की शुक्रवार रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का पता परिवार के लोगों को सुबह उस समय लगा जब वह सोकर उठे।
विज्ञापन
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोबाइल चलाने से मना करने पर बेटे ने ही अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मलखान हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। आरोपी की निशानदेही पर एक खेत से हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया गया है। हत्याकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी हरिद्वार ने पांच हजार रुपये का नकद इनाम दिया है।

विज्ञापन


खानपुर थाना क्षेत्र के हस्तमौली गांव निवासी मलखान उर्फ मलखा की शुक्रवार रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का पता परिवार के लोगों को सुबह उस समय लगा जब वह सोकर उठे। गोली शरीर से सटाकर मारी गई थी। गोली की आवाज सुनकर परिवार का कोई भी सदस्य कैसे नहीं उठा। यह बात पुलिस को परेशान कर रही थी।

यही वजह थी कि पुलिस की जांच घर के ही इर्द-गिर्द घूमने लगी। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने सोमवार को हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि मलखान की हत्या उसके ही 19 वर्षीय बेटे सूरज ने की है। एसएसपी ने बताया कि हत्याकांड की जांच के दौरान पुलिस को कई ऐसे सबूत मिले जिनसे साफ पता चल रहा था कि हत्यारा बाहर का नहीं है।
विज्ञापन


दिल्ली-हरिद्वार हाईवे: मंगलौर के पास फोरलेन को किया वन वे, वाहनों को किया डायवर्ट, लगा तीन किमी लंबा जाम

जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि सूरज बहुत अधिक मोबाइल चलाता है। मलखान उसे इसके लिए मना करता था। इस बात को लेकर अक्सर पिता-पुत्र में टकराव होता था। उसने ही पिता की हत्या की साजिश रच डाली। शुक्रवार रात जिस समय मलखान सोया हुआ था तो सूरज ने उसके सीने से सटाकर गोली मार दी। परिवार के अन्य सदस्य गहरी नींद में थे।
विज्ञापन


गोली की आवाज उन्हें आई लेकिन कोई हलचल न होने पर वह वापस सो गए। एसएसपी ने बताया कि हत्यारे की निशानदेही पर गन्ने के खेत से हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया गया है। आरोपी का चालान कर दिया गया है। पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा एसएसपी ने की है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें