फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौरासी में ऊर्जा निगम की टीम से अभद्रता, दौड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जौरासी गांव में बकाया वसूली करने गई ऊर्जा निगम की टीम से ग्रामीणों ने अभद्रता कर दी। विरोध करने पर ग्रामीणों ने टीम को दौड़ा लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम की टीम की ओर से रुड़की और आसपास के क्षेत्र में बकाया वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उपखंड अधिकारी अनीता और जेई शेरपाल टीम के साथ चार दिन पूर्व जौरासी गांव में बकाया वसूली के लिए गए थे। इस दौरान ग्रामीण भड़क गए और टीम के साथ अभद्रता कर दी। इस बीच लाइनमैन ने मोबाइल से वीडियो बनाने का प्रयास किया। आरोप है कि ग्रामीणों ने मोबाइल छीनने का प्रयास किया। इतना ही नहीं वह मारपीट करने पर उतारू हो गए। किसी तरह टीम अपनी जान बचाकर वहां से भागी। मामले में ऊर्जा निगम के अधिकारियों की ओर से सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर दी गई। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि जाहिद और मोहसिन निवासी जौरासी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, गाली गलौज समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें