फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: आईआईटी शोधार्थी की पत्नी के जेवर ब्यूटी पार्लर से चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूटी पार्लर गई आईआईटी शोधार्थी की पत्नी के पर्स में रखे जेवर गायब हो गए। शोधार्थी की पत्नी ने पार्लर पर काम करने वाली एक युवती पर जेवर चोरी करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। वहीं, युवती ने चोरी के आरोपों को झूठा बताया है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को आईआईटी के शोधार्थी की पत्नी सच्ची सिंह ने तहरीर देकर बताया कि वह सिविल लाइंस स्थित एक पार्लर गई थी। इस बीच उसने कान की बाली और अन्य जेवर निकालकर पर्स में रख दिए थे। वह घर पहुंची तो पर्स से जेवर गायब मिले। आरोप लगाया कि पार्लर में काम करने वाली एक युवती ने पर्स की चेन खोलकर जेवर चोरी किए हैं। इस पर पुलिस ने आरोपी युवती और उसकी मालकिन को पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया। यहां युवती ने चोरी के आरोपों को पूरी तरह से गलत बताया। बताया कि जेवर महिला ने उतारकर पर्स में जरूर रखे थे लेकिन उसने जेवर चोरी नहीं किए हैं। एएसपी कुश मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी सामने आएगा उसके आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें