फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में सड़क धंसने से मकान जमींदोज

विज्ञापन
रुड़की स्थित गणेशपुर में बृहपतिवार की रात हुई भारी बारिश से सड़क धंसने के कारण गिरा मकान। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

-----------
मूसलाधार बारिश में सड़क धंसने से मकान जमींदोज
बृहस्पतिवार देर रात की घटना, परिवार वालों ने भागकर बचाई जान, अधिकारी मौके पर पहुंचे
लोगों ने एडीबी को ठहराया जिम्मेदार, पिछले साल भी इसी जगह चार मकान हो गए थे क्षतिग्रस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
रुड़की। रात में हुई मूसलाधार बारिश के बाद सुबह गणेशपुर क्षेत्र में एक मकान का आधा हिस्सा जमींदोज हो गया। किसी तरह घर में रहने वाले लोगों ने बाहर भागकर जान बचाई। सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने मकान को जेसीबी के सहारे रोकने का प्रयास किया, लेकिन जेसीबी हटाते ही भवन का आधा हिस्सा गिर गया। स्थानीय लोगों ने एडीबी को मकान क्षतिग्रस्त होने का जिम्मेदार ठहराया है। मौके पर पहुंची ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने पीड़ित परिवार से बात की और अधिकारियों को मामले की जांच के निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार देर रात शहर में मूसलाधार बारिश हुई। इस दौरान कई इलाकों में सड़कों से लेकर घरों तक पानी भर गया था। गणेशपुर में भी बारिश का पानी भरने से सड़क धंस गई। सड़क धंसते ही उसके पास बने चौधरी कृष्णपाल के मकान में दरार पड़नी शुरू हो गई। गनीमत रही कि रात में मकान को नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन सुबह होते ही मकान का एक हिस्सा धंसने लगा। देखते ही देखते मकान की एक दीवार टूटकर गिर गई। इसके बाद घर के लोगों ने किसी तरह बाहर निकलकर जान बचाई। आसपास के लोगों ने सूचना प्रशासन को दी। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी के सहारे मकान को गिरने से रोकने का प्रयास किया, लेकिन जेसीबी हटाते ही मकान का आधा हिस्सा जमींदोज हो गया। वहीं, बाकी हिस्से में दरारें पड़ गई। ऐसे में अधिकारियों ने गणेश चौक से पनियाला रोड जाने वाले मार्ग को भी एहतियात के तौर पर बंद कर दिया।
विज्ञापन

इसी बीच ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडेय भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और पीड़ित परिवार से बात की। उन्होंने बताया कि अतिवृष्टि के बाद कुछ मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिनका स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होंने मकान गिरने के कारणों की जांच करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। विधायक प्रदीप बत्रा और मेयर गौरव गोयल ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। उन्होंने परिवार को हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। वहीं, मकान मालिक चौधरी कृष्णपाल और पार्षद पति कुलदीप तोमर सहित अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि एडीबी की गलती से मकान क्षतिग्रस्त हुआ है। पिछले साल भी बारिश के बाद चार मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे। दो साल पहले ही एडीबी ने यहां जेसीबी से खोदाई कर सीवर लाइन डाली थी।
--
पिछले साल वाले मकानों का काम भी अधूरा
क्षेत्रीय पार्षद के पति कुलदीप तोमर ने बताया कि पिछले साल भी अगस्त में चार मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। कुछ ऐसे भी लोग थे, जिन्होंने अपनी मेहनत की सारी कमाई मकान में लगा दी थी। उस दौरान नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने अपने स्तर पर पीड़ित परिवारों के मकान बनवाने शुरू किए थे। साथ ही कहा था कि बजट आने पर काम पूरा करवा दिया जाएगा। अब घटना को एक साल हो गया है, लेकिन आज तक मकान अधूरे ही पड़े हैं। ये लोग समय-समय पर जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों से मिलते रहते हैं, लेकिन समस्या जस की तस है।
विज्ञापन

--
बारिश से गिरा विशालकाय पेड़
बृहस्पतिवार रात हुई मूसलाधार बारिश से सिविल लाइंस स्थित साईं मंदिर के पास एक पुराना गूलर का विशालकाय पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि रात के समय रास्ते से कोई नहीं गुजर रहा था। पेड़ गिरने से सुबह यहां जाम लग गया। बाद में वन विभाग के कर्मचारियों ने पेड़ की टहनियां काटकर सड़क किनारे किए। तब जाकर आवाजाही शुरू हो सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें