जैन मिलन की ओर से हरमिलाप धर्मशाला में आयोजित अलंकरण समारोह में समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं और कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जैन मिलन की राष्ट्रीय और क्षेत्रीय कार्यकारिणी को भी सम्मानित किया गया।
बुधवार को अलंकरण समारोह का शुभारंभ अतिथियों ने भगवान महावीर के चित्र पर दीप जलाकर किया। इस दौरान काशवी जैन और सुहानी जैन ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जैन मिलन रुड़की के अध्यक्ष वीर सुभाष चंद जैन और संचालन शाखा के मंत्री वीर अमन कुमार जैन ने किया। इस दौरान वर्ष 2020 और 2021 में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले जैन समाज के छात्र-छात्राओं को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। हाईस्कूल में समृद्धि जैन, साक्षी जैन, आरुषि जैन, गौतम जैन, पारुल जैन, प्राची जैन, आराध्य जैन, अंश जैन, अरणिम जैन व अनुष्का जैन को सम्मानित किया गया। इंटरमीडिएट में सांझी जैन, अर्पण जैन, इशिता जैन, प्रासुक जैन, देविका जैन, प्रियल जैन, यश जैन, सांची जैन, आरुषि जैन, पायल जैन, सार्थक जैन, अनंत जैन, पावनी जैन, निष्ठा जैन को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
वहीं, कोरोना काल में करोना योद्धा के रूप में नि:स्वार्थ सेवा करने वाले अर्पण जैन, शिवा संजय अग्रवाल, संजय कुमार, अजय कुमार शर्मा, राकेश कुमार, उस्मान, लवकुश अग्रवाल को सम्मानपत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं, जैन मिलन रुड़की शाखा ने भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतिवीर सुरेश जैन को उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य एवं मेरठ कॉलेज की प्रबंध समिति के अध्यक्ष बनाए जाने पर पगड़ी व शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया।
--
ये रहे मौजूद
राष्ट्रीय महामंत्री प्रशासन अतिवीर नरेंद्र जैन, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन अतिवीर नरेश चंद जैन, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अतिवीर मनोज जैन, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री वीर एच के जैन, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री वीर संजीव जैन, क्षेत्रीय अध्यक्ष वीर वाईके जैन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पीसी जैन, क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष वीर प्रदीप जैन, क्षेत्रीय मंत्री वीर अरिंजय जैन, पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन, योगेश जैन, वीर पीके जैन, वीर मुकेश जैन, वीर अवनीश जैन, वीर नरेंद्र कुमार जैन आदि।