फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की तीन बाइक के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

विज्ञापन
रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली में पकड़ा गया बाइक चोर। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की दो और बाइकें भी बरामद की हैं। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को शनिवार सुबह सूचना मिली थी कि कलियर की ओर से एक युवक चोरी की बाइक के साथ रुड़की आ रहा है। सूचना पर पुलिस ने सोलानी पार्क के पास गंगनहर की पटरी पर चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने बाइक सवार एक युवक को रोककर कागज मांगे लेकिन वह कुछ नहीं दिखा पाया। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने चोरी की बाइक होने की बात कही। साथ ही बताया कि उसने दो और बाइक चोरी की थी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की दो और बाइकें बरामद की। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि चोरी की बाइकों के साथ उवेश निवासी नकली चाय वाली गली पुरानी तहसील, रुड़की को गिरफ्तार है। वह रुड़की पुलिस का हिस्ट्रीशीटर भी है। युवक पर करीब 14 केस चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि युवक को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। उधर, एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें