फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईमास्ट लाइट खराब, तीन माह से अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेल विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते लक्सर रेलवे स्टेशन परिसर में लगी हाईमास्ट लाइट तीन माह से अधिक समय से खराब पड़ी है। इससे रात के समय यात्रियों को आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन

लक्सर रेलवे स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों को रात के समय आवागमन में दिक्कत न हो, इसके लिए रेल विभाग ने सात माह पूर्व चार हाईमास्ट लाइट लक्सर रेलवे स्टेशन पर लगवाई गई थीं। ये लाइटें तीन माह से अधिक समय से खराब पड़ी हैं, जिससे रात होते ही स्टेशन परिसर अंधेरे में डूब जाता है। रेलवे स्टेशन पर रात के समय टाटानगर एक्सप्रेस, बरौनी एक्सप्रेस, देहरादून गोरखपुर एक्सप्रेस, देहरादून-वाराणसी एक्सप्रेस, देहरादून अमृतसर एक्सप्रेस, देहरादून हावड़ा एक्सप्रेस, अमृतसर हावड़ा मेल, अमृतसर हावड़ा एक्सप्रेस, हावड़ा अमृतसर मेल, हावड़ा अमृतसर एक्सप्रेस, धनबाद फिरोजपुर एक्सप्रेस, फिरोजपुर धनबाद एक्सप्रेस, गोरखपुर जम्मूतवी एक्सप्रेस, अमृतसर जयनगर एक्सप्रेस, चंडीगढ़ टू लखनऊ सद्भावना एक्सप्रेस, चंडीगढ़ लखनऊ सुपरफास्ट और देहरादून अमृतसर की अप व डाउन गाड़ियों का स्टॉपेज है। इसके अलावा अन्य गाड़ियां भी रात के समय लक्सर स्टेशन पर रुकती हैं। यात्रियों को जाने-आने के लिए स्टेशन परिसर से ही मुख्य रास्ता है, लेकिन हाईमास्ट खराब होेने से रात के समय यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। सीनियर सेक्शन इंजीनियर इलेक्ट्रिक निशिकांत गोयल ने बताया कि लाइन में फाल्ट आने के कारण हाईमास्ट लाइट नहीं जल रही है। स्टाफ को लाइट ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें