हाईकोर्ट की रोक के आदेश के बाद कालेज प्रबंधन समिति के चुनाव के लिए होने वाली मतदाता सूची का प्रकाशन नहीं हो पाया है। अब हाईकोर्ट के अग्रिम आदेशों तक प्रबंधन समिति का चुनाव नहीं होगा।
कस्बा के राजा महेंद्र प्रताप प्रेम विद्यालय इंटर कॉलेज एवं बालिका जूनियर हाईस्कूल नारसन की प्रबंध समिति के लिए 30 अप्रैल को चुनाव होना था, लेकिन इससे पहले समिति के सदस्यों को बनाए जाने को लेकर अनियमितताओं की शिकायत पर सीईओ डा. पुष्पारानी वर्मा ने रोक लगा दी थी। उसके बाद एक पक्ष कोर्ट चला गया था। इस पर कोर्ट ने सीईओ के आदेश पर रोक लगाकर चुनाव प्रक्रिया शुरू करने के आदेश जारी किए थे, लेकिन दूसरा पक्ष भी हाईकोर्ट चला गया था। कोर्ट ने सोमवार को चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। इससे मंगलवार को चुनाव प्रक्रिया के लिए होने वाला मतदाता सूची का प्रकाशन नहीं हो पाया। कॉलेज के प्रधानाचार्य महावीर सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अग्रिम आदेशों तक प्रबंधन समिति के चुनाव प्रक्रिया नहीं अपनाई जाएगी।