दीपावली के अवसर पर जहां पूरे देश में दीपावली की धूम रही। वहीं हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के प्रतीक दरगाह साबिर पाक में भी दीपावली का जश्न मनाया गया। दिवाली के मौके पर दरगाह पर दीये जलाकर रोशनी की गई। लोगों ने एक-दूसरे को दीपावली की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
दीपावली के मौके पर भारी संख्या में जायरीन कलियर पहुंचे
बृस्पतिवार को दीपावली के मौके पर कलियर दरगाह साबिर में भी दीये जलाए गए। देश के हर कोने में दिवाली की रौनक दिखी। इस खास मौके को देखते हुए दीपावली पर दरगाह साबिर पाक को लाइटों और दीयों से अच्छी तरह से सजाया गया।
हर साल दीपावली के मौके पर दरगाह साबिर पाक में देश के कई जगहों से लोग जियारत करने के लिए आते हैं। बृहस्पतिवार को भी दीपावली के मौके पर भारी संख्या में जायरीन कलियर पहुंचे और दरगाह साबिर पाक में भी दीपावली के मौके पर दीप जलाए गए। यहां जल रहे दीपक सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश देते दिखे।