फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन से होगी टीबी की पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
टीबी (क्षय) रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चलाए जा रहे अभियान में संक्रमितों की सटीक पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन का इस्तेमाल कर रहा है। इससे संक्रमितों की सटीक पहचान हो सकेगी। विभाग ने बुधवार को अकबरपुर ऊद गांव में शिविर लगाकर मशीन से लोगों की स्क्रीनिंग की।
विज्ञापन


टीबी की रोकथाम और लोगों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग सौ दिनों का विशेष अभियान चला रहा है। अभियान के तहत अस्पताल के साथ ही आयुष्मान आरोग्य मंदिर और ग्रामीण क्षेत्र में शिविर लगाकर भी लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। सटीक जांच और शिविर में ही टीबी रोगियों की पहचान के लिए विभाग को मोबाइल लैब के साथ हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं।

बुधवार को जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. रमेश कुंवर के निर्देश पर अकबरपुर ऊद गांव में शिविर लगाकर लोगों की मशीन से जांच की गई। विभाग ने 30 वर्ष से अधिक आयु के महिला-पुरुषों के साथ इस बार 14 वर्ष से अधिक आयु के किशोर किशोरियों को भी स्क्रीनिंग में शामिल किया है। शिविर में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सैयद रफी अहमद, सीएचओ प्रियंका, एक्सरे तकनीशियन मनोज कुमार, एसटीएस शुभम सैनी, ब्लॉक आशा कोआर्डिनेटर सोहनलाल तंवर, अर्चना, आशा, शक्ति की मौजूदगी में किशोर-किशोरियों की स्क्रीनिंग की। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सैयद रफी अहमद ने बताया कि शिविर में 105 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। ग्रामीण क्षेत्र में लगातार शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें