फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: लक्सर-रुड़की मार्ग पर बने पुल में जगह-जगह गड्ढे

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर–रुड़की मार्ग स्थित डोसनी रेलवे क्रॉसिंग फ्लाईओवर और सोलानी नदी का पुल इन दिनों क्षतिग्रस्त अवस्था में है। पुलों पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं जिससे खासकर दोपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं। गड्ढों में पहिया पड़ने से वाहन अनियंत्रित हो रहे हैं और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है। ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत कराए जाने के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजकर समस्या को दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन



ग्रामीणों के अनुसार पिछले दो महीनों से इन दोनों पुलों की स्थिति बेहद खराब है। पुलों पर बने गड्ढों के कारण आए दिन दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। इसके बावजूद संबंधित विभाग की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीण श्याम सिंह राठी, संदीप चौधरी, सतीश कुमार, सोमपाल सिंह, विनोद कुमार, राजेंद्र सैनी, रवि कुमार, मनोज कुमार, अर्जुन कुमार आदि कई ग्रामीणों ने बताया कि पुलों पर पिछले छह महीनों से सफाई भी नहीं कराई गई है। पुल के दोनों किनारों पर धूल, मिट्टी और कबाड़ जमा है जिससे वाहन गुजरने पर धूल उड़ती है। राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने कई बार संबंधित अधिकारियों से मरम्मत की मांग की लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें