फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्तन व्यापारी के घर से हजारों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने बर्तन व्यापारी के घर में घुसकर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया है। पुलिस ने उनका चालान कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, विजेंद्र पपरेजा निवासी मोहल्ला मानक चौक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार की देर रात उनके घर में कुछ चोर घुस आए और किचन व कमरे में रखा सामान बोरों में भरकर चोरी कर ले जाने लगे। आहट होने पर उन्होंने बाहर निकलकर देखा तो आरोपी उनका सामान लेकर जा रहे थे। ऐसे में उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग जाग गए और मौके पर ही एक आरोपी को पकड़ लिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर एक नामजद व तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मामले की छानबीन के बाद पुलिस ने पकड़े गए चोर के एक अन्य साथी को भी गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस ने दोनों के कब्जे से बर्तन व्यापारी के यहां से चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम शाहनजर व फुरकान निवासी मोहल्ला मलकपुरा मंगलौर बताए हैं। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान किया गया है। फरार दो अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें