फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राह में युवती को रोका तो युवक की धुनाई

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
राह चलती युवती को रोककर मोबाइल फोन पर किसी से बात कराने का दबाव बनाना एक युवक को महंगा पड़ गया। युवक की हरकत से परेशान होकर युवती ने शोर मचाया। इस पर स्थानीय लोगों ने युवक की जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के गणेशपुर में एक युवती पैदल जा रही थी। रास्ते में एक युवक बाइक से उसके पास पहुंचा और उसे रोक लिया। युवक ने अपना मोबाइल निकालते हुए युवती पर किसी से बात करने का दबाव बनाया। युवती ने इनकार कर दिया। आरोप है कि युवक मोबाइल पर बात करने का दबाव बना रहा था। युवती के इनकार करने के बाद भी युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इससे परेशान युवती ने शोर मचाया। स्थानीय लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे। युवती ने उसकी हरकतों के बारे में बताया तो लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी और सूचना पुलिस को दी। बाद में युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस युवक को पकड़कर कोतवाली ले गई। एसएसआई देवराज शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें