फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचले ने की बेटी से छेड़खानी तो सरेराह मां बनी 'मर्दानी'

Wed, 06 Apr 2016 06:21 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
रुड़की में बेटी से छेड़छाड़ करने वाले मनचले को सबक सिखाने के लिए एक मां को उग्र रूप धारण करना पड़ा। छेड़खानी करने पर पहले आरोपी की बाइक में छात्रा की मां ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


फिर उसे जबरन पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का मामला मानते हुए पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि सिविल लाइंस निवासी एक छात्रा का बाइक सवार मनचला काफी दिनों से स्कूल आने जाने के दौरान पीछा कर रहा था। शुरूआत में छात्रा ने उसकी हरकतों पर ध्यान नहीं दिया, मगर उसके हौसले बढ़ने पर छात्रा ने अपनी मां को पूरा मामला बताया।

योजना के तहत बुधवार की सुबह छात्रा के पीछे पीछे उसकी मां भी स्कूटी से स्कूल की तरफ रवाना हुई। जादूगर रोड पहुंचने पर आरोपी ने रोजाना की तरह छात्रा से छेड़छाड़ शुरू कर दी। यह देखकर मां का खून खौल उठा और उसने गुस्से में अपनी स्कूटी से मनचले की बाइक पर पीछे से टक्कर मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनचले को लेकर खुद कोतवाली पहुंची महिला

- फोटो : Demo pic
नीचे गिरने पर मां ने उसकी धुनाई शुरू कर दी। छेड़छाड़ की जानकारी मिलने पर राहगीरों ने भी हाथ साफ किया। इसके बाद महिला खुद ही मनचले को कोतवाली लेकर आई।

तहरीर के आधार पर आरोपी प्रशांत नंद कुमार निवासी सोलापुर महाराष्ट्र, हाल निवासी सिविल लाइंस के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली प्रभारी योगेन्द्र पाल सिंह भदौरिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

फूट फूटकर रोई पत्नी
छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी मूल रूप से महाराष्ट्र का रहने वाला है और यहां 20 हजार रुपये तनख्वाह पर एक फैक्ट्री में नौकरी करता है। छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार होने की जानकारी मिलने पर पत्नी भी कोतवाली पहुंच गई।

बातचीत में पति ने अपना जुर्म कुबूल करते हुए ये सफाई भी दी कि वह नशे में बहक गया था। पति की करतूत और जेल जाने पर पत्नी फूट फूटकर रोई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें