IIमृतका के परिजनों ने तीन युवकों पर लगाया आरोप, दी तहरीर
I
I I
Iकृष्णानगर में एक मकान में जहर से युवती की मौत का मामला
I
I एक मकान में जहर से युवती की मौत के मामले में परिजनों ने एक युवक और उसके दो दोस्तों पर सामूहिक दुष्कर्म व जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
I
I
I
Iभगवानपुर थाना क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी युवती के परिजनों ने रुड़की गंगनहर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी की क्षेत्र के बिंडूखड़क निवासी एक युवक से जान पहचान थी। युवक रुड़की के कृष्णानगर स्थित किराए के मकान में रहता है। युवक ने मंगलवार को बेटी को धोखे से अपने किराये के मकान पर बुलाया था। वहां पर पहले से ही युवक के दो दोस्त मौजूद थे।
I
Iआरोप है कि युवक और उसके दोनों दोस्तों ने युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद युवकों ने पकड़े जाने के डर से युवती को जहर खिला दिया था। युवती को गंभीर हालत में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने युवकों पर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि युवती के मजिस्ट्रेट ने बयान भी दर्ज किए थे। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।I