अज्ञात वाहन की चपेट में आकर उत्तर प्रदेश के कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गाजियाबाद के थाना नन्दग्राम के अटूर निवासी कुलदीप सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस में नौकरी करता थे। फिलहाल वह मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में तैनात थे। वह मंगलवार को कार से परिजनों के साथ हरिद्वार आया हुआ था। मंगलवार देर रात को वह लौट रहे थे। बीती रात करीब 12.30 बजे वह मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लिब्बरहेड़ी के पास एक पेट्रोल पंप के पास कार रोककर लघुशंका करने लगा।
जब वापस आकर कार में बैठने लगे तो पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि सड़क हादसे में सिपाही की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया हैं। तहरीर आते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।