फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: कुख्यात बावरिया गैंग ने खंगाला था घर

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में बंद घर को खंगालने में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात बावरिया गैंग का हाथ था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गैंग के सरगना समेत एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से जेवर और 52 हजार की नकदी बरामद की गई है। वहीं गैंग के फरार दो बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन



एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने प्रेसवार्ता कर बताया कि 10 जून को गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की प्रीत विहार कॉलोनी निवासी एकता मुयाल ने तहरीर दी थी। इसमें बताया था कि 19 मई की सुबह वह सक्षम हॉस्पिटल में थी। जब वह घर पहुंचीं तो उन्हें घर के ताले टूटे मिले थे। घर से नकदी और जेवर गायब थे। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।



घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे थे। वहां से पुलिस को अहम सुराग हाथ लग थे। जांच में सामने आया था कि बंद घर को खंगालने में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात बावरिया गैंग का हाथ है। इसके बाद गैंग के सरगना और अन्य के नाम पते की तस्दीक हो चुकी थी। बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि लोहे के पुल के पास से बंद घर को खंगालने में शामिल आरोपी वहां से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने 23 वर्षीय अंकुश निवासी गांव निडोरी नई बस्ती थाना डसना मसूरी जिला गाजियाबाद और 22 वर्षीय काले निवासी अतरौली थाना भोजपुर जिला गाजियाबाद को गिरफ्तार किया। उनसे सोने के जेवर और 52 हजार रुपये बरामद किए गए।



गैंग के दो बदमाशों की तलाश जारी

पकड़े गए आरोपियों से की गई पूछताछ में दो अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आए हैं। इनमें एक आरोपी हैदर नगर सरावा चौकी हापुड़ और दूसरा निडोरी नई बस्ती थाना डासना मसूरी गाजियाबाद है। पुलिस के मुताबिक फरार गैंग के सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश जारी है।

गैंग का सरगना अंकुश निकला अपने थाने का हिस्ट्रीशीटर

गंगनहर कोतवाली पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि गैंग का बदमाश अंकुश सरगना है और थाना डासना मसूरी जिला गाजियाबाद का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज होने की जानकारी मिली है। अब गाजियाबाद पुलिस से भी स्थानीय पुलिस ने संपर्क कर गैंग के संबंध में अन्य जानकारियां साझा करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें