फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: जानलेवा हमले के मामले में फरार सत्संगी गुरु गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जानलेवा हमला करते हुए चिकित्सक की कार पर फायरिंग करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी सत्संगी गुरु मंगत दास उर्फ सागर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से वारदात में प्रयुक्त पिस्तौल बरामद की गई है। वारदात में शामिल होने के आरोपी मंगतदास के चेले शुभम सैनी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन


लक्सर कोतवाली में प्रेस वार्ता में सीओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि 27 अप्रैल को दाबकी कलां गांव निवासी डाॅ. सुमित कुमार अपनी कार से हंस फाउंडेशन अस्पताल बहादराबाद से भिक्कमपुर लौट रहे थे। उनके साथ उनके रिश्तेदार भी कार में सवार थे। बाड़ीटीप गांव के समीप कार सवार दो हमलावरों ने उनकी कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इससे पूर्व 14 अप्रैल को भी उनकी कार पर फायरिंग की बात सामने आई थी।



मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने बीते शुक्रवार को एक आरोपी शुभम सैनी निवासी भिक्कमपुर को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने अपने गुरु मंगत दास उर्फ सागर निवासी ग्राम कंडीला थाना आदर्श मंडी जनपद शामली उप्र के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की थी। वारदात के बाद आरोपी मंगत दास फरार हो गया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन


इस बीच आरोपी के संबंध में सटीक जानकारी जुटाकर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी और चैकी प्रभारी यशवीर सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार को एक ठिकाने से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से वारदात में इस्तेमाल की गई .32 बोर की एक पिस्तौल भी बरामद की गई। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें