फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह से शाम तक जाम ही जाम

Mon, 04 Jul 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रुड़की
विज्ञापन
जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुड़की। सोमवती अमावस्या स्नान पर्व पर सोमवार को रुड़की-हरिद्वार हाईवे पर सुबह से शाम तक जाम से हाल बेहाल रहा। दिनभर हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए। पैदल और दुपहिया वाहनों को भी हाईवे पर घंटों जाम से दो चार होना पड़ा। इससे पहले पुलिस ने तड़के से रूट डायवर्ट भी किया। लेकिन जाम से निजात नहीं मिली।
विज्ञापन

वीकेंड पर हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर जाम की समस्या आम हो चुकी है। पुलिस-प्रशासन भी इससे निजात दिलाने में बेबस और लाचार नजर आ रहा है। वीआईपी मूवमेंट पर तो पुलिस हरकत में रहती है लेकिन आमतौर पर व्यवस्था रामभरोसे रहती है। इसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ता है। हाल ही में आईजी गढ़वाल के जाम में फंसने के बाद सिविल लाइंस कोतवाली के थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया था। लेकिन रविवार को सोमवती अमावस्या पर दिनभर जाम से हजारों लोग जूझते रहे, लेकिन सुध नहीं ली गई। स्थिति यह रही कि हाईवे पर आड़े-तिरछे वाहन घंटों खड़े रहे। जिसके कारण कई किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लगी रही। कुछ स्थानों और चौक चौराहों पर जाम को काबू करने के लिए पुलिस की तैनाती की गई थी। इसके बावजूद एक-एक स्थान पर वाहन चालकों को घंटों इंतजार करना पड़ा। पैदल हाईवे पार करने वालों को भी मशक्कत का सामना करना पड़ा। इससे पहले पुलिस की ओर से वाहनों का रेला देखते हुए तड़के ढाई बजे से रूट डायवर्ट किया गया था। मिलिट्री तिराहे से वाहनों को वाया ढंडेरा, लंढौरा होकर भेजा जा रहा था। इसके बावजूद हाईवे पर वाहनों की कतार टूटने का नाम नहीं ले रही थी।
इनसेट
शहर में भी निजात नहीं
हाईवे पर लंबा जाम लगने के कारण शहर के संपर्क मार्गों पर भी दोपहर बाद जाम की स्थिति बनी रही। शहर के बीचोंबीच बने गंगनहर पर दोनों पुल पर भी घंटों जाम लगा रहा। जाम की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मी भी जाम खुलवाने के मशक्कत करते रहे।
विज्ञापन

इनसेट
दून हाईवे पर भी लगता रहा जाम
हरिद्वार हाईवेे के साथ ही दून हाईवे पर भी सोमवार को रह रहकर जाम लगता रहा। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल हरिद्वार हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लगने और मिलिट्री तिराहे से रूट डायवर्ट होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने दून हाईवे का रुख किया, लेकिन उस पर भी जाम की समस्या आती रही।
कोट
हर वीकेंड पर हाईवे पर थोड़ा बहुत जाम की समस्या रहती है। लेकिन सोमवती अमावस्या के कारण सोमवार को हाईवे पर अधिक जाम लगा। पुलिस की ओर से एहतियातन तड़के से मिलिट्री तिराहे से वाहनों को ढंडेरा, लंढौरा की तरफ डायवर्ट किया था। इसके बाद भी पुलिस दिनभर यातायात सुचारु कराने के लिए मुस्तैद रही।
विज्ञापन

एसके सिंह सीओ रुड़की
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें