फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्गों को हनीट्रैप में फंसा रहीं विदेशी हसीनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले बुजुर्ग विदेशी हसीनाओं के निशाने पर हैं। विदेशी महिलाएं सोशल मीडिया पर बुजुर्गों से दोस्ती कर जाल में फंसा रही हैं। वो बुजुर्गों को विश्वास में लेकर अश्लील वीडियो और फोटो मांगती हैं। इसके बाद वायरल करने की धमकी देकर पैसे एेंठती हैं। एक सप्ताह में रुड़की में ऐसी करीब चार मामले पुलिस के पास पहुंचे हैं।
विज्ञापन

केस नंबर एक- सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कालोनी निवासी सेवानिवृत्त अधिकारी ने पुलिस को बताया कि उनका फेसबुक पर अकाउंट है। एक माह पूर्व एक विदेशी महिला से उनकी दोस्ती हुई थी। उसने विश्वास में लेकर उनसे अश्लील फोटो मांगे। इसके बाद वायरल करने की धमकी देकर उसने एक लाख रुपये की मांग की। उन्होेंने 25 हजार रुपये खाते में ट्रांसफर कर दिए हैं।
केस नंबर दो- सिविल लाइंस निवासी 62 साल के बुजुर्ग ने बताया कि फेसबुक पर उनकी दोस्ती नाइजीरिया की एक युवती से हो गई। दोनों की लंबी बातचीत होने लगी। इसके बाद उसने वीडियो कॉल कर उनकी अश्लील वीडियो बना ली। अब वह ब्लैकमेल कर दो लाख की मांग कर रही है। हालांकि उन्होंने अब तक कोई रुपये नहीं दिए हैं।
विज्ञापन

केस नंबर तीन- रुड़की निवासी सेवानिवृत्त कर्मचारी ने बताया कि एक साल पहले उन्होंने फेसबुक पर अपना अकाउंट बनाया था। इस बीच एक विदेशी महिला भी उनसे बातचीत करने लगी। विश्वास में लेकर उसने अश्लील फोटो मांगी। उन्होंने उसे फोटो दे दी। अब वह ब्लैकमेल कर रही है। डर के चलते उन्होंने 15 हजार ट्रांसफर कर दिए हैं। वह अब भी ब्लैकमेल कर रही है।
सोशल मीडिया पर अनजाने लोगों से दोस्ती करने से बचना चाहिए। इसके लिए पुलिस की ओर से लगातार जागरूक किया जा रहा है। जागरूकता से ही ऐसी घटनाओं से बचा जा सकता है। पुलिस इन मामलों में गहनता से जांच करती है।-प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें