फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के चलते हावड़ा योगनगरी ऋषिकेश सात घंटे लेट

विज्ञापन
लक्सर में सुबह के समय घने कोहरे के बीच से लाइट जलाकर गुजरती ट्रेन। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
कोहरे के चलते मंगलवार को कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से एक से सात घंटे की देरी से लक्सर रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं।
विज्ञापन

कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। मंगलवार सुबह अधिक कोहरा होने के कारण हावड़ा से योग नगरी ऋषिकेश जाने वाली हावड़ा-एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से सात घंटे की देरी से लक्सर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इसके अलावा डिब्रूगढ़ से अमृतसर जाने वाली जननायक एक्सप्रेस एक घंटे, देहरादून से गोरखपुर जाने वाली रेल दो घंटे, अमृतसर से कानपुर जाने वाली रेल दो घंटे, अमृतसर से देहरादून जाने वाली रेल एक घंटे, कामाख्या से श्री माता वैष्णो देवी जाने वाली कामाख्या-एक्सप्रेस तीन घंटे, दिल्ली से देहरादून जाने वाली मसूरी एक्सप्रेस एक घंटे, जम्मूतवी से कोलकाता जाने वाली ट्रेन एक घंटे, लखनऊ से चंडीगढ़ जाने वाली सुपरफास्ट चंडीगढ़ एक्सप्रेस तीन घंटे, अमृतसर से कानपुर जाने वाली कानपुर एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से लक्सर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। स्टेशन अधीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि कोहरे के चलते ट्रेनों के संचालन में देरी हो रही है।
विज्ञापन

ऋषिकेश-बांदीकुई एक्सप्रेस चलने से यात्रियों को राहत
ऋषिकेश-बांदीकुई एक्सप्रेस का संचालन दो साल बाद शुरू हो गया है। यात्रियों ने सहारनपुर-लखनऊ पैसेंजर और हरिद्वार- दिल्ली पैसेंजर चलाने की मांग की है। मंगलवार दोपहर ऋषिकेश से बांदीकुई जाने वाली बांदीकुई स्पेशल ट्रेन जैसे ही प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची तो यात्रियों ने खुशी जाहिर करते हुए रेलवे का शुक्रिया अदा किया। दैनिक यात्री राजेंद्र शर्मा, सोमपाल, राकेश कश्यप, सोनू कश्यप, राजू धीमान, राम कुमार, तौफीक अहमद, कैलाश, सरवन, नौशाद, रामपाल ने बंद पड़ी हरिद्वार-दिल्ली पैसेंजर एवं सहारनपुर -लखनऊ पैसेंजर को भी चलाए जाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें