फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: सेना की वर्दी बेच रहे पांच दुकानदार पकड़े, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIशहर में कुछ लोग सेना की वर्दी बेच रहे हैं। इसकी शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांच दुकानदारों को पकड़ा है। साथ ही उनका सामान जब्त किया है। पुलिस इनके खिलाफ कार्रवाई तैयारी कर रही है।
I
I
I
Iशहर में लालकुर्ती बाजार में कुछ दुकानों पर सेना और पुलिस की वर्दी बेची जाती है। ऐसे में कई बार कुछ लोग वर्दी खरीदकर उसका गलत प्रयोग करते हैं। कई बार बड़ी घटनाएं होने की आशंका बनी रहती है। पूर्व में ऐसे मामले सामने भी आए हैं जिनमें कुछ लोगों ने पुलिस और सेना की वर्दी पहनकर आपराधिक घटनाएं की हैं। नियमानुसार सेना की वर्दी दुकानदार नहीं बेच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iबुधवार को आर्मी इंटेलिजेंस की ओर से लालकुर्ती में अभियान चलाया गया। साथ ही वर्दी बेचने वाले पांच दुकानदारों को पुलिस के हवाले किया गया है। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि पांच दुकानदारों को हिरासत में लिया गया है। उनका कुछ सामान भी जब्त किया गया है। जल्द ही लालकुर्ती में ऐसे दुकानदारों को भी चिह्नित किया जाएगा। इन दुकानदारों पर क्या कार्रवाई हो सकती है। इसकी विधिक राय ली जाएगी। इसके बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी। I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें