फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee Crime: जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष...सड़क किनारे से गुजर रहे युवक को लग गई गोली

Wed, 29 May 2024 12:47 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष के दौरान सड़क किनारे से गुजर रहे एक युवक को गोली लग गई।
विज्ञापन
हंगामे के दौरान लगी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की में जमीनी विवाद को लेकर नगला इमरती गांव में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जमकर लाठी डंडे चले। इस बीच एक पक्ष ने तमंचे से फायरिंग कर दी। जो सड़क से गुजर रहे एक युवक को जा लगी। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के नगला इमरती गांव में बुधवार की सुबह दो पक्ष जमीनी विवाद को लेकर आमने-सामने आ गए। मामला इतना बढ़ा की दोनों पक्ष में जमकर लाठी डंडे और धारदार हथियार चल पड़े। इस दौरान एक पक्ष ने तमंचे से फायरिंग कर दी। तमंचे से निकली गोली सड़क से गुजर रहे एक युवक को जा लगी और वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। किसी ने घटना की सूचना युवक के परिजन और पुलिस को दी।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: मध्यप्रदेश में पिता-भाई की हत्या करने वाली किशोरी हरिद्वार में गिरफ्तार, प्रेमी ने भी छोड़ा साथ
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस और युवक के परिजनों ने उसे रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि  नगला इमरती निवासी रजत के पैर में गोली लगी है। दो पक्षों में विवाद हुआ था। दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें