फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: स्पा सेंटर में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, चार महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार

Fri, 13 Jun 2025 01:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

रामनगर स्थित एक स्पा सेंटर में देह व्यापार का धंधा संचालित किया जा रहा है। सूचना पर मानव तस्कर विरोधी सेल की टीम में उपनिरीक्षक राखी रावत ने गंगनहर कोतवाली पुलिस के साथ स्पा सेंटर पर छापा मारा।
विज्ञापन
गिरफ्तार लड़के और लड़कियां - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानव तस्कर विरोधी सेल और पुलिस की टीम ने छापा मारकर रामनगर चौक पर स्थित स्पा सेंटर में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान आपत्तिजनक स्थिति में युवक-युवती पकड़े गए। मौके से चार महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार महिला में एक मुख्य संचालक की मंगेतर भी शामिल है।

विज्ञापन


मानव तस्कर विरोधी सेल को कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर स्थित एक स्पा सेंटर में देह व्यापार का धंधा संचालित किया जा रहा है। सूचना पर मानव तस्कर विरोधी सेल की टीम में उपनिरीक्षक राखी रावत ने गंगनहर कोतवाली पुलिस के साथ स्पा सेंटर पर छापा मारा। जैसी टीम भीतर घुसी तो वहां एक युवक-युवती आपत्तिजनक स्थिति में मिले।

Roorkee: चार साल पहले युवती की हत्या के मामले में आया फैसला, एक को मौत की सजा, दूसरे को आजीवन कारावास
विज्ञापन


पुलिस को वहां से नकदी, आपत्तिजनक मैगजीन और अन्य सामग्री भी मिली। उन्हें जब्त कर लिया गया। इसके बाद दूसरे कमरे में तलाशी ली तो वहां भी युवतियां मिलीं। उनसे पूछताछ में पता चला कि उनसे देह व्यापार कराया जा रहा है। उन्हें ग्राहक की डिमांड पर होटल में भी भेजा जाता है। ग्राहकों से 1200 से 1500 रुपये तक लिए जाते थे। इसमें से युवती को 500 रुपये मिलते थे।
विज्ञापन


पुलिस ने युवक सौरभ सैनी निवासी फतेहपुर सहारनपुर, उप्र एवं चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। स्पा सेंटर संचालक का नाम गुरमीत निवासी सहारनपुर बताया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान संचालक वहां नहीं मिला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि सेंटर संचालक समेत सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें