फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: लिंक खोलते ही महिला के खाते से उड़े 23 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
कपड़ों का ऑनलाइन ऑर्डर नहीं आने के बाद इसे फिर से एक्टिव करने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने महिला को लिंक भेजा। उसकी बातों में आकर ऑर्डर हासिल करने लिए लिंक खोलते ही महिला के खाते से 23 हजार निकल गए।
विज्ञापन




सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा निवासी रेणू का शहर के एक बैंक में खाता है। महिला ने कपड़े खरीदने के लिए ऑनलाइन आर्डर किया था। करीब दो घंटे बाद महिला के मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि उनका खरीदारी के लिए किया गया ऑनलाइन ऑर्डर किसी वजह से नहीं आ पा रहा है। कुछ तकनीकी दिक्कत है।



इसे फिर से एक्टिव करने के कुल प्रक्रिया अपनानी पड़ेगी। उसकी बाताें में आकर महिला ने व्हाट्स एप पर आए लिंक पर क्लिक कर दिया। लिंक के खुलते ही महिला के खाते से 23 हजार रुपये की रकम साफ हो गई। महिला ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें