फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने कश्यप समाज को दिलाए कई अधिकार: रावत

विज्ञापन
भगवानपुर स्थित एक होटल के परिसर में आयोजित कश्यप एकता क्रांति मिशन महासम्मेलन को संबोधित करते प? - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
कश्यप एकता क्रांति मिशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उनकी सरकार में कश्यप समाज के लिए कई फैसले लिए गए। समाज को तालाब से मिट्टी निकालने का हक कांग्रेस सरकार ने ही दिलाया था। अब दोबारा सत्ता में आने पर कश्यप समाज की मांगों को पूरा किया जाएगा। फिशरमैन वंशियल बोर्ड बनाया जाएगा। इसमें तीन सदस्य कश्यप समाज के रखे जाएंगे।
विज्ञापन

रविवार को खानपुर चौक स्थित एक होटल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व सीएम हरीश रावत का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। साथ ही उन्हें मांगपत्र सौंपकर कश्यप समाज की 17 अति पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति का लाभ दिलाए जाने की मांग की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि उनकी सरकार में हर जाति और धर्म के लोगों की समस्याओं को उठाया गया था। कांग्रेस ने ही कश्यप समाज को तालाब से मिट्टी निकालने का अधिकार दिलाया था।
बकरियों के लिए टिन शेड डालने की योजना चलाकर कश्यप समाज को लाभ पहुंचाया। मत्स्य पालन की योजनाएं चलाई गईं, जिनका लाभ उठाकर समाज आत्मनिर्भर बना। सब्जियों के बीज बांटकर नदियों में सब्जियां लगाने का अधिकार दिलाया। उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस की सरकार आने पर 17 अति पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति का लाभ दिलाने का प्रस्ताव विधानसभा में रखा जाएगा। कार्यक्रम के बाद कश्यप समाज ने क्षेत्र में रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। इस मौके पर विधायक ममता राकेश, कश्यप एकता क्रांति मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय मेहरा, राष्ट्रीय महामंत्री पुनीत कश्यप, नीरज कश्यप, रोहित कश्यप, एडवोकेट हिमांशु कश्यप, रवि कश्यप, पूर्व कैबिनेट मंत्री राव प्रमोद, पूर्व दर्जाधारी वीरेंद्र सैनी, डॉ. अमीर आलम, सुशील राठी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें