फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज यात्रा का पहला जत्था मदीना के लिए हुआ रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
दो साल बाद उत्तराखंड के हज यात्रियों का पहला जत्था रविवार और शनिवार को सऊदी अरब के मदीना के लिए रवाना हो गया है। इससे पहले हज यात्रियों ने दिल्ली हज मंजिल में जरूरी कागजी कार्रवाई को पूरा किया और दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

सऊदी अरब में हर साल होने वाली हज यात्रा के लिए दुनियाभर से लाखों मुस्लिम जायरीन पहुंचते हैं, लेकिन पिछले दो साल से कोरोना महामारी के कारण कई प्रतिबंध लगे हुए थे। इस साल सऊदी अरब ने इन प्रतिबंधों को हटा लिया है। उत्तराखंड हज कमेटी के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद मिशम ने बताया कि रविवार को उत्तराखंड के हज यात्रियों की दूसरी उड़ान दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सऊदी अरब के लिए रवाना हुई, जिसमें उत्तराखंड के 345 यात्री शामिल हैं। शनिवार को पहली उड़ान रवाना हुई थी, जिसमें 64 यात्री शामिल थे। 17 जून तक उत्तराखंड के सभी हज यात्री सऊदी अरब के लिए रवाना हो जाएंगे। इस साल हज यात्रा के लिए उत्तराखंड से करीब 580 लोग यात्रा पर जा रहे हैं। मोहम्मद मिशम ने बताया कि हाजियों की सुविधा के लिए दिल्ली हज मंजिल पर कैंप कार्यालय खोला गया है।
सभी हाजियों का बीमा
अधिशासी अधिकारी मोहम्मद मिशम ने बताया कि सभी हाजियों का बीमा कराया गया है। उनकी देखरेख के लिए इस बार चार खादिम उल हज्जाज जा रहे हैं। चारों खादिम उल हज्जाज में हाजियों की मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें