फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन के विवाद में स्टोन क्रशर पर दो पक्षों में फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
एक स्टोन क्रशर पर खनन को लेकर दो पक्षों में फायरिंग का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि खनन को लेकर दोनों पक्षों में पुराना विवाद चला आ रहा है। इसे लेकर दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ गए। वहीं, पुलिस स्टोन क्रशर पर फायरिंग से इनकार कर रही है। साथ ही मामले की जांच करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

बुग्गावाला में अवैध खनन को लेकर अक्सर विवाद होता है। स्टोन क्रशर मालिकों से लेकर छोटे-मोटे खनन खनन माफिया अक्सर भिड़ते रहते हैं। बताया जा रहा है कि अवैध खनन को लेकर क्षेत्र के दो स्टोन क्रशर मालिकों में पुरानी अदावत चली आ रही है। इसे लेकर कई बार दोनों पक्षों में विवाद हो चुका है। बताया जा रहा है कि एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। एक स्टोन क्रशर पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया और फायरिंग हो गई। फायरिंग की सूचना से आसपास रहने वाले लोगों में अफरातफरी मच गई। उधर, बुग्गावाला एसओ प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि स्टोन क्रशर पर फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। साथ ही इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। आसपास के लोगों से जानकारी लेने पर पता चला है कि जंगली जानवरों को भगाने के लिए फायरिंग की गई होगी। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें