फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टिक दाना बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का नुकसान

Fri, 22 Apr 2022 02:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
भगवानपुर क्षेत्र के मंडावर स्थित एक फैक्ट्री में लगी आग। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
ग्राम मंडावर के निकट प्लास्टिक का दाना बनाने वाली फैक्ट्री में बुधवार की रात करीब तीन बजे आग लग गई। भगवानपुर से फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां और इसके बाद रुड़की से एक गाड़ी भेजकर बमुश्किल आग पर काबू पाया गया। आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


भगवानपुर के ग्राम मंडावर के पास हसनपुर मार्ग पर भारत प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री है। इसमें प्लास्टिक का दाना बनाया जाता है। बुधवार रात करीब तीन बजे फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थितियों मे आग लग गई। आग ने भयानक रूप ले लिया और पास के ही एक गोदाम में भी आग लग गई।

विज्ञापन


चौकीदार ने पुलिस और मालिकों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद भगवानपुर से फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग काबू में नहीं आई। इससे आसपास के ग्रामीणों में भी दहशत फैल गई। इसके बाद रुड़की से भी फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


कड़ी मशक्कत के बाद आग सुबह करीब आठ बजे बुझ पाई। फायर ब्रिगेड भगवानपुर के अधिकारी भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, इस दौरान रुड़की फायर स्टेशन के प्रभारी अग्निशमन अधिकारी डीएस नेगी टीम के साथ मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि आग से प्लास्टिक का सामान जल गया और एक दीवार भी गिर गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें