भगवानपुर क्षेत्र के सिसौना के एक गत्ता कारखाने में शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। जिससे गत्ते का कच्चा व तैयार माल जलकर राख हो गया। मशीने भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कर्मचारियों ने बमुश्किल भाग कर जान बचाई। दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कारखाना प्रबंधन के मुताबिक लाखों का नुकसान हुआ है।
सिसौना में गत्ता बनाने वाले एक कारखाने में शनिवार की सुबह कर्मचारी रोजाना की तरह अपने काम में जुटे थे। अचानक शॉर्ट सर्किट होने से चिंगारी गत्ते के ढेर पर गिरी और आग भड़क गई। चंद मिनट में आग ने आस पास के सामान को अपने आगोश में ले लिया।
सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मगर तब तक सब कुछ राख हो चुका था। कारखाना डायरेक्टर कुलदीप कुमार का कहना है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है, पूरा सामान जलकर राख हो गया है।